शिवहर, मार्च 13 -- शिवहर जिले के तरियानी छपरा थाना क्षेत्र के सुल्तानपुर गांव में बीती रात शादी की हल्दी रस्म के दौरान विवाद के बाद गोलीबारी की घटना एक युवक घायल हो गया है।

सूत्रों के अनुसार सुल्तानपुर गांव निवासी रामबली महतो के पुत्र रमेश कुमार, गांव में ही विश्वनाथ महतो के पुत्र सुनील कुमार की शादी से पहले आयोजित हल्दी रस्म में शामिल होने पहुंचे थे। समारोह के दौरान हल्दी की रस्म के बीच रमेश कुमार पर फोम उड़ाने और लड़की से छेड़छाड़ करने का आरोप लगा, जिसके बाद विवाद बढ़ गया। बात जब आगे बढ़ी तो गांव के ही सर्वेश कुमार और बसंत कुमार ने रमेश कुमार पर गोली चला दी। गोली लगने के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों ने आनन-फानन में घायल रमेश कुमार को इलाज के लिए अस्पताल भेजा, जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के बाद उसे मुजफ्फरपुर श्री कृष्ण मेडिकल कॉलेज और अस्पाल (एसकेएमसीएच) रेफर कर दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित