मुंबई , अक्टूबर 18 -- शिवसेना (यूबीटी) ने रविवार को महाराष्ट्र विधान परिषद की तीन सीटों अमरावती शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र, छत्रपति संभाजीनगर स्नातक निर्वाचन क्षेत्र और पुणे स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के लिए अपने उम्मीदवारों की घोषणा की है।

इन सीटों के लिए जल्द ही चुनाव होने वाले हैं। शिवसेना के प्रवक्ता एडवोकेट हर्षल प्रधान द्वारा जारी एक प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार अमरावती से प्रो. दत्तात्रेय श्रीराम लहाने, छत्रपति संभाजीनगर से दिलीप हरिभाऊ घुगे और पुणे से सुनील मोदी को उम्मीदवार बनाया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित