मुंबई , जून 13 -- शिवसेना(यूबीटी) के वरिष्ठ नेता अंबादास दानवे ने ने कहा है कि उनकी पार्टी के सांसद महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एवं विरोधी शिवसेना (शिंदे) प्रमुख एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं।
श्री दानवे ने कहा, "कुछ लोग एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं। हम सब जानते हैं। ऐसी चर्चा थी कि वे लोकसभा चुनाव के बाद से हर दो महीने में संपर्क में हैं। अब इसे आधिकारिक रूप से स्वीकार करने का समय आ गया है।"राजनीतिक अटकलों के मुताबिक श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के 9 में से 7 सांसद उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के संपर्क में हैं, जिनका इरादा पाला बदलने और दलबदल करने का है, जिसे 'ऑपरेशन टाइगर' कहा जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित