हैदराबाद , अप्रैल 19 -- तेलंगाना में शिवसेना ने रविवार को महिला आरक्षण विधेयक पर संसद में विपक्षी दलों के रुख के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन का नेतृत्व करते हुए, शिवसेना की राज्य इकाई के अध्यक्ष सिंकारू शिवाजी ने विपक्षी दलों पर आरोप लगाया कि वे महिलाओं को सशक्त बनाने के उद्देश्य से लाए गए एक लंबे समय से लंबित विधेयक को रोक रहे हैं।

उन्होंने कहा कि विधायी निकायों में महिलाओं के लिए पर्याप्त प्रतिनिधित्व सुनिश्चित करने वाला यह विधेयक दशकों से लंबित है और इसे बिना किसी बाधा के पारित करना चाहिए। श्री शिवाजी ने विपक्षी दलों के रुख को राजनीति से प्रेरित करार दिया और उन पर संसद के बाहर महिलाओं के अधिकारों की बात करने जबकि संसद में उनकी प्रगति में बाधा उत्पन्न करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि महिलाओं का सशक्तिकरण देश के विकास के लिए महत्वपूर्ण है और उनको प्रतिनिधित्व से वंचित करना देश की प्रगति में बाधा डालता है।

इस प्रदर्शन में तेलंगाना शिवसेना के मुख्य सचिव गोगिकर सुधाकर और कई युवा एवं छात्र विंग के सदस्यों सहित पार्टी के नेताओं ने प्रदर्शन हिस्सा लिया और विधेयक पारित होने तक आंदोलन को तेज करने का संकल्प लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित