हैदराबाद , अगस्त 27 -- पूर्व केंद्रीय मंत्री मिलिंद देवरा ने गुरुवार को कहा कि शिवसेना (शिंदे) तेलंगाना में आगामी चुनाव लड़ेगी और राज्य में अपनी जमीनी पकड़ मजबूत करने को महाराष्ट्र मॉडल को लागू करने का प्रयास करेगी।
गौरतलब है कि श्री देवरा तेलंगाना शिवसेना की राज्य-स्तरीय कार्यकर्ताओं की बैठक में भाग लेने के लिए शहर में हैं और उन्होंने महिलाओं, युवाओं और आवास मॉडल के लिए महाराष्ट्र की पहलों पर प्रकाश डाला, जिसमें उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के नेतृत्व में 'लाडकी बहिन' योजना और विभिन्न आवास कार्यक्रम शामिल हैं।
उन्होंने तेलंगाना सरकार से महाराष्ट्र के आवास मॉडल का अध्ययन करने और उसे अपनाने का आग्रह किया, जो झुग्गी-बस्ती में रहने वालों और जर्जर इमारतों में रहने वाले परिवारों को पक्के घर और मालिकाना हक देता है।
उन्होंने बेरोजगारी भत्ता/नौकरी गारंटी योजना की तत्काल अधिसूचना जारी करने की भी मांग की और कहा कि शिवसेना बेरोजगार युवाओं के हितों के लिए लड़ेगी।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित