मुंबई , जनवरी 20 -- शिवसेना के धनुष-बाण वाले पार्टी चिन्ह, पार्टी नाम पर बुधवार को उच्चतम न्यायालय में सुनवाई होगी। करेगा।

श्री उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना के वकील असीम सरोदे के अनुसार, "शिवसेना का नाम और धनुष-बाण विभाजन से पहले की मूल पार्टी की ही हैं। इस मामले की सुनवाई कल उच्चतम न्यायालय में होगी। अब सवाल यह उठता है कि अगर एकनाथ शिंदे से पार्टी चिन्ह और शिवसेना का नाम छीन लिया जाता है, तो बृहन्मुंबई नगर निगम (बीएमसी) चुनाव परिणाम पर क्या असर पड़ेगा? मुझे लगता है कि शिंदे सेना का भाजपा में विलय हो जाएगा और श्री शिंदे का राजनीतिक महत्व पूरी तरह खत्म हो जाएगा। श्री शिंदे के नेतृत्व वाली सेना के कई नेता श्री ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना में लौट आएंगे और मूल शिवसेना और भी मजबूत हो जाएगी। उद्धव और राज ठाकरे मिलकर मुंबई बीएनसी की राजनीति को पूरी तरह बदल सकते हैं।"चुनाव आयोग द्वारा यह फैसला सुनाए जाने के बाद कि असली शिवसेना एकनाथ शिंदे के नेतृत्व वाली पार्टी है और असली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी अजीत पवार के नेतृत्व वाली पार्टी है। इसके बाद उद्धव ठाकरे के नेतृत्व वाली शिवसेना और शरद पवार के नेतृत्व वाली राकांपा ने उच्चतम न्यायालय का रुख किया था। नवंबर 2025 में मामले की सुनवाई के दौरान, शीर्ष अदालत ने अंतिम सुनवाई की तारीख तय की थी और संकेत दिया था कि मामले में फैसला जल्द ही सुनाया जाएगा। उच्चतम न्यायालय ने स्पष्ट किया था कि वह 21 और 22 जनवरी को लगातार दो दिनों तक अंतिम दलीलें सुनेगा और कोई अन्य मामला सूचीबद्ध नहीं किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित