नयी दिल्ली , जुलाई 13 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान सोमवार से शुरू हो रहे अपने दो दिवसीय पश्चिम बंगाल के दौरे में जूट किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से सीधा संवाद करेंगे।

श्री चौहान पीएम‑किसान, प्रधानमंत्री फसल बीमा, प्रधानमंत्री कृषि धन धान्य योजना, एमएसपी, विकसित भारत- जी राम जी, ग्रामीण सड़क और आवास तथा पंचायतों को मिलने वाले कोष जैसे कार्यक्रमों की सचिवालय में आयोजित होने वाली बैठक में समीक्षा करेंगे।

श्री चौहान केंद्रीय पटसन एवं समवर्गीय रेशा अनुसंधान संस्थान भी जायेंगे और वहां जूट किसानों और स्वयं सहायता समूहों की महिलाओं से बात करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित