नयी दिल्ली , मार्च 29 -- केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने आगामी 11 से 13 अप्रैल को मध्य प्रदेश के रायसेन में आयोजित होने वाले 'राष्ट्रीय कृषि मेले' में शामिल होने के लिए किसानों का आह्वान किया है।
श्री चौहान ने रविवार को सोशल मीडिया पर जारी एक वीडियो संदेश में कहा कि इस मेले का मुख्य उद्देश्य केवल प्रदर्शन मात्र नहीं, बल्कि किसानों को आधुनिक कृषि तकनीकों और सरकारी योजनाओं का सीधा प्रशिक्षण देना है। मेले के दौरान विभिन्न कृषि योजनाओं पर आधारित विशेष सत्र आयोजित किए जाएंगे। कृषि वैज्ञानिक, उन्नत किसान और सरकारी अधिकारी सीधे किसानों से संवाद करेंगे और उन्हें नई तकनीकों की जानकारी देंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित