नयी दिल्ली , जुलाई 11 -- केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण और ग्रामीण विकास मंत्री शिवराज सिंह चौहान रविवार को यहां पूसा परिसर में आयोजित पर्यावरण संरक्षण संकल्प कार्यक्रम में देश भर के लगभग 17 हजार वृक्ष मित्रों से संवाद कर पर्यावरण संरक्षण को जनभागीदारी का सशक्त अभियान बनाने का आह्वान करेंगे और पर्यावरण संरक्षण के जनआंदोलन को नई ऊर्जा देंगे।

यहां जारी एक आधिकारिक विज्ञप्ति में बताया गया है कि इस कार्यक्रम में पर्यावरण संरक्षण के क्षेत्र से जुड़ी देश की प्रतिष्ठित हस्तियां एवं 500 से अधिक वृक्ष मित्र प्रत्यक्ष रूप से शामिल होंगे, जबकि 16 हजार से अधिक प्रतिभागी इंटरनेट के माध्यम से दूर बैठकर इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे। कार्यक्रम में देश के सुप्रसिद्ध पर्यावरणविद अनिल जोशी और अनूप हजेला भी शामिल होंगे तथा पर्यावरण संरक्षण, प्राकृतिक संसाधनों के संवर्धन और जनभागीदारी के महत्व पर अपने विचार साझा करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित