नयी दिल्ली , मई 26 -- केन्द्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान की पुस्तक 'अपनापन - नरेन्द्र मोदी के संग मेरे अनुभव' का मंगलवार को यहां पूर्व उप राष्ट्रपति एम. वैकैया नायडू और पूर्व प्रधानमंत्री एच.डी. देवेगौड़ा ने विमाेचन किया।

इस पुस्तक में श्री चौहान ने श्री मोदी के साथ पिछले कई वर्षों के अपने अनुभवों को साझा किया है। पुस्तक के विमोचन के अवसर पर श्री चौहान ने श्री मोदी से जुड़े कई संस्मरण भी सुनाये। राजधानी के पूसा स्थित भारतीय कृषि अनुसंधान संस्थान में आयोजित पुस्तक विमाेचन समारोह में कई केंद्रीय मंत्री, भारतीय जनता पार्टी शासित कुछ राज्यों के मुख्यमंत्री, जनप्रतिनिधि एवं अनेक गणमान्य नागरिक मौजूद थे।

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुस्तक के लिए श्री चौहान को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि सार्वजनिक जीवन के अनुभवों को पुस्तक के माध्यम से समाज तक पहुंचाना एक प्रेरणादायी पहल है। उन्होंने कहा कि ऐसे प्रयास जनप्रतिनिधियों के अनुभवों, कार्यशैली और जनसेवा के मूल्यों को नई पीढ़ी तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित