पटना, अगस्त 07 -- बीसवीं सदी के मूर्धन्य हिंदी लेखक एवं साहित्यकार शिवपूजन सहाय की 133 वीं जयंती के अवसर पर प्रबुद्ध लेखकों एवं साहित्यकारों ने उनकी बहुचर्चित पुस्तक ' देहाती दुनिया' पर विमर्श में भाग लिया।

पटना संग्रहालय और स्त्री दर्पण की ओर से आयोजित जयंती समारोह की अध्यक्षता बिहार विधान परिषद के उपसभापति एवं लेखक रामवचन राय ने किया। इस विमर्श में पटना कालेज के पूर्व प्राचार्य तरुण कुमार, पूर्व मुख्य सचिव तथा उपन्यासकार त्रिपुरारि शरण, चर्चित लेखक संतोष दीक्षित , आयाम की अध्यक्ष नीलिमा सिंह, संस्कृतिकर्मी अनीस अंकुर तथा शिवपूजन सहाय के प्रपौत्र सीताराम शरण ने भाग लिया। इस पुस्तक को पहली बार1926 में लहेरियासराय के एक प्रकाशक 'पुस्तक भंडार' ने छापा था।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित