शिवपुरी , अक्टूबर 16 -- शिवपुरी के कृषि विज्ञान केंद्र में राष्ट्रीय महिला किसान दिवस के अवसर पर लगभग 40 महिला किसानों को उन्नत कृषि तकनीकों की जानकारी दी गई। कृषि वैज्ञानिकों ने महिलाओं को जैविक खेती, आधुनिक कृषि पद्धतियों और कृषि क्षेत्र में उनके योगदान के बारे में बताया।
कार्यक्रम में कृषि से जुड़े ऐसे उत्पादों की जानकारी भी दी गई, जिन्हें अपनाकर महिलाएं अतिरिक्त आय अर्जित कर सकती हैं। इसके साथ ही पशुपालन सहित आजीविका बढ़ाने के अन्य साधनों के बारे में भी बताया गया। कृषि वैज्ञानिकों ने महिला किसानों को इन तकनीकों और गतिविधियों को अपनाकर अपनी तथा अपने परिवार की आर्थिक स्थिति बेहतर बनाने के लिए प्रेरित किया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित