शिवपुरी , जून 02 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में फिजिकल कॉलेज थाना पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से लगभग 25 लाख रुपये मूल्य की स्मैक, नकदी, मोटरसाइकिल और मोबाइल फोन बरामद किया है।
पुलिस सूत्रों ने बताया कि सूचना के आधार पर पुलिस ने शहर के कर्बला पुल के पास एक संदिग्ध व्यक्ति को रोककर उसकी तलाशी ली। तलाशी के दौरान उसके पास से 106 ग्राम स्मैक और 52 हजार रुपये नकद बरामद हुए।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान ग्वालियर निवासी रामनिवास रावत उर्फ करुआ रावत के रूप में की गई है। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से एक मोटरसाइकिल और एक मोबाइल फोन भी जब्त किया है। पुलिस ने आरोपी के विरुद्ध संबंधित धाराओं के तहत प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित