शिवपुरी , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले की समस्त ग्राम पंचायत में जल गंगा संवर्धन अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं।
ये निर्देश पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग भोपाल द्वारा दिए गए हैं।
आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि कल से प्रारंभ किए गए इस अभियान के तहत शिवपुरी जिले की सभी 587 ग्राम पंचायत में यह अभियान चलाए जाने के निर्देश प्राप्त हुए हैं। अभियान के अंतर्गत जन भागीदारी से तालाबों की साफ सफाई गहरीकरण तथा बस स्टैंड एवं यात्री प्रतीक्षालयों पर पेयजल व्यवस्था किया जाना और सभी जल संरक्षण के एवं संवर्धन के कार्य करना बताया गया है।
सूत्रों ने बताया कि इस कार्य में जन भागीदारी के साथ ही संबंधित विभागों को भी जोड़ने का कार्य किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव के निर्देश पर इस अभियान का क्रियान्वयन योजनाबद्ध तरीके से किया जा रहा है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित