शिवपुरी / नई दिल्ली , मार्च 25 -- केंद्रीय संचार मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के निर्देशन में आयोजित "श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन" के तहत शिवपुरी में लगा नि:शुल्क विशाल स्वास्थ्य शिविर इंडिया बुक ऑफ रिकॉर्ड में स्थान दर्ज किया है।

इस रिकॉर्ड को 'एक ही स्थान पर सबसे बड़ा निशुल्क मल्टी-स्पेशियलिटी मेडिकल कैंप' के रूप में मान्यता दी गयी है।

यह शिविर 17 से 24 मार्च तक चला, जिसमें हजारों मरीजों को एक ही जगह पर मुफ्त इलाज की सुविधा मिली। इस आयोजन में देशभर से आए विशेषज्ञ डॉक्टरों ने मरीजों को जांच, इलाज, दवाइयां और जटिल उपचार सेवाएं उपलब्ध करायी गयी। इसका आयोजन "श्रीमंत माधवराव सिंधिया स्वास्थ्य सेवा मिशन", रोटरी रीजनल मेडिकल मिशन और मध्य प्रदेश सरकार के संयुक्त प्रयास से किया गया। यह केवल एक रिकॉर्ड नहीं, बल्कि सेवा, समर्पण और बेहतर प्रबंधन का उदाहरण बनकर सामने आया है।

इस उपलब्धि पर श्री सिंधिया ने कहा कि यह सफलता केवल आंकड़ों की नहीं, बल्कि सेवा भावना की जीत है। उनका कहना था कि उनका लक्ष्य है कि कोई भी गरीब या जरूरतमंद व्यक्ति बेहतर स्वास्थ्य सुविधाओं से वंचित न रहे। उन्होंने डॉक्टरों, पैरामेडिकल स्टाफ और स्वयंसेवकों की सराहना करते हुए सभी को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित