शिवपुरी , मार्च 20 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में आज सुबह से बारिश होने के कारण खेतों में खड़ी पकी हुई फसलों को लेकर किसानों के चेहरे पर चिंता की लकीरें खिंच गई हैं।
जिले में अनेक क्षेत्रों से आज हल्की वर्षा एवं बूंदाबांदी की खबरें सामने आई हैं। ऐसे में जिन किसानों के खेतों में गेहूं, चना आदि की पकी हुई फसल कटाई के लिए तैयार खड़ी है, उसे लेकर उनकी चिंता बढ़ गई है। बारिश के कारण फसलों की कटाई में देर होगी और फसल खराब होने की आशंका बनी रहेगी।
दूसरी तरफ इस बारिश के कारण एक बार मौसम फिर से ठंडा हो चला है। आज सुबह बारिश होने के बाद अभी भी बारिश की संभावना बनी हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित