शिवपुरी , मार्च 19 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में आज से जल गंगा संवर्धन अभियान प्रारंभ किया गया, जिसके तहत प्राचीन जल स्रोतों के संरक्षण और संवर्धन पर विशेष ध्यान दिया जाएगा।
आधिकारिक सूत्रों के अनुसार यह अभियान 19 मार्च से 30 जून तक संचालित किया जाएगा। इसके अंतर्गत जिले में तालाब, नदियों, कुओं सहित अन्य जल स्रोतों के संरक्षण, पुनर्जीवन और संवर्धन के लिए कार्य किए जाएंगे।
सूत्रों ने बताया कि जल की निरंतर उपलब्धता बनाए रखने के लिए सभी जल स्रोतों का संरक्षण और पुनर्जीवन अत्यंत आवश्यक है। इसी उद्देश्य से इस अभियान को महत्वपूर्ण माना जा रहा है। प्रशासन द्वारा अभियान के माध्यम से जल संरचनाओं के सुधार और जल संरक्षण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाने के प्रयास भी किए जाएंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित