शिवपुरी , अप्रैल 5 -- मध्यप्रदेश में शिवपुरी शहर के सिद्धेश्वर मंदिर क्षेत्र में देर रात एक मकान में मगरमच्छ घुस जाने से इलाके में दहशत फैल गई।
प्राप्त जानकारी के अनुसार घनी बस्ती स्थित सिद्धेश्वर मंदिर के सामने एक घर में मगरमच्छ के घुसते ही परिजनों ने शोर मचाया, जिसके बाद आसपास के लोग मौके पर पहुंचे।
स्थानीय लोगों ने लाठियों की मदद से मगरमच्छ को खदेड़कर घर से बाहर निकाला। इसके बाद मगरमच्छ पास के नाले में चला गया। उल्लेखनीय है कि शिवपुरी क्षेत्र में मगरमच्छों की संख्या बढ़ने के कारण उनके रिहायशी इलाकों में पहुंचने की घटनाएं समय-समय पर सामने आती रहती हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित