शिवपुरी , अक्टूबर 21 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी में विजयदशमी के अवसर पर मंगलवार शाम जिला कांग्रेस के पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार का पुतला दहन किया।
कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने शहर के मुख्य चौराहे पर पुतला दहन करते हुए बताया कि प्रदेश कांग्रेस के निर्णय के अनुसार विजयदशमी पर मुख्य चुनाव आयुक्त का पुतला दहन किया जा रहा है। इसी क्रम में शिवपुरी में भी यह कार्यक्रम आयोजित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित