शिवपुरी , फरवरी 20 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले के जंगलों में गिद्ध गणना का काम आज से प्रारंभ हो गया।

वन विभाग सूत्रों ने देर शाम बताया कि जिले के समस्त वन कर्मियों को अपने-अपने क्षेत्र में गिद्ध गणना किए जाने के कार्य में लगाया गया है। सभी वनकर्मी आज से शुरु कर 22 फरवरी तक अपने-अपने क्षेत्र में यह कार्य करेंगे।

पहले की अपेक्षा पिछले कुछ वर्षों में शहरी तथा ग्रामीण क्षेत्रों में गिद्धों का दिखना कम हुआ है। बुजुर्गों का कहना है कि पहले शिवपुरी जिले में बड़ी संख्या में गिद्ध देखे जाते थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित