बेंगलुरु , अगस्त 25 -- केंद्रीय मंत्री कुमारस्वामी ने मुख्यमंत्री डीके शिवकुमार पर आरोप लगाया है कि वे एक नये समझौते के जरिए नंदी इंफ्रास्ट्रक्चर कॉरिडोर एंटरप्राइजेज (नाइस) परियोजना को अपने कब्जे में लेने की कोशिश कर रहे हैं।

केंद्रीय मंत्री ने श्री शिवकुमार पर कंपनी के साथ बातचीत करने का आरोप लगाते हुए दावा किया कि अधिग्रहण के लिए 'सारी तैयारियां' पहले ही पूरी हो चुकी हैं। उन्होंने मुख्यमंत्री और नाइस के बीच समझौते की प्रकृति पर सवाल उठाते हुए चेतावनी दी कि वह अगले सप्ताह अपने आरोपों के समर्थन में दस्तावेज जारी करेंगे।

श्री कुमारस्वामी ने पूछा, "मुझे जानकारी मिली है कि मुख्यमंत्री ने इस कंपनी को अपने कब्जे में लेने के लिए पहले ही बातचीत कर ली है और समझौता हो चुका है। यह अब नाइस का कार्यक्रम नहीं रहा। मौजूदा मुख्यमंत्री ने नाइस के नाम पर क्या समझौता किया है?" केंद्रीय मंत्री ने श्री शिवकुमार पर तीखा हमला बोलते हुए उन्हें 'राष्ट्रीय स्तर पर जमीन हड़पने वाला नेता' बताते हुए आरोप लगाया कि सरकार किसानों और मुख्यमंत्री के परिवार के लिए अलग-अलग मापदंड अपना रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित