बेंगलुरू , मई 30 -- कर्नाटक में कांग्रेस के विधायक दल के नेता चुने गए श्री डी के शिवकुमार तीन जून को राज्य के मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
श्री शिवकुमार ने यहां शनिवार को विधायक दल का नेता चुने जाने के बाद लोकभवन जाकर राज्यपाल थावरचंद गहलोत से मुलाकात की और सरकार बनाने का दावा पेश किया। इस दौरान उनके साथ निवर्तमान मुख्यमंत्री सिद्दारमैया तथा अन्य नेतागण भी थे।
राज्यपाल ने उनका दावा स्वीकार करते हुए उन्हें सरकार बनाने के लिए आमंत्रित किया है। वह तीन जून को चार से पांच बजे के बीच लोकभवन में मुख्यमंत्री पद की शपथ लेंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित