चेन्नई , जून 25 -- तमिलनाडु के विरुधुनगर जिले में शिवकाशी के पास सेंगमालापट्टी गांव में गुरुवार को पटाखा बनाने की एक बंद पड़ी फैक्टरी में विस्फोट होने से तीन लोग घायल हो गए।

पुलिस ने आशंका जतायी कि कुछ लोगों द्वारा फेंके गए सिगरेट के टुकड़े से निकली चिंगारी के कारण वहां आग लग गई होगी, जिसके बाद परिसर में पड़े पटाखों के कचरे में विस्फोट हो गया। इस हादसे में वहां आए तीन लोग घायल हो गए। घायलों के नाम हरिभरत, सुभाष और मारीसेल्वम है। जिनको इलाज के लिए शिवकाशी के सरकारी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित