उदयपुर , फरवरी 12 -- राजस्थान में उदयपुर में पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र की ओर से प्रोडक्शन ओरिएंटेड नाट्य कार्यशाला का आयोजन 20 फरवरी से 27 मार्च तक आयोजित किया जाएगा।

पश्चिम क्षेत्र सांस्कृतिक केंद्र के निदेशक फुरकान खान ने गुरुवार को बताया कि शिल्पग्राम के दर्पण सभागार में आयोजित होने वाली नाट्य कार्यशाला में 18 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के प्रतिभागी शिरकत कर सकते हैं।

उन्होंने बताया कि इस नाट्य कार्यशाला के विशेषज्ञ उत्तर मध्य सांस्कृतिक केन्द्र प्रयागराज एवं राष्ट्रीय नाट्य विद्यालय के पूर्व निदेशक प्रो. सुरेश शर्मा द्वारा प्रशिक्षण दिया जाएगा। प्रो. सुरेश शर्मा संगीत नाटक अकादमी से भी सम्मानित हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित