चंडीगढ़ , मार्च 14 -- हरियाणा शिरोमणि अकाली दल (शिअद), ने शनिवार को कहा कि राज्य के सिखों में राज्य गुरुद्वारा कमेटी की 'मनमानी कार्यप्रणाली' के खिलाफ व्यापक नाराजगी है। समुदाय महसूस कर रहा है कि हरियाणा के लिए अलग गुरुद्वारा कमेटी के गठन के बाद उनकी आवाज कमजोर हो गयी है।
पार्टी के वरिष्ठ नेता बलविंदर सिंह भूंदड़ की अध्यक्षता में हुई हरियाणा इकाई की इस बैठक में पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष और पूरे संगठनात्मक ढांचे के चुनावकी प्रक्रिया शुरू करने का निर्णय लिया गया, ताकि राज्य के सिख और पंजाबी समुदाय की आवाज को मजबूती दी जा सके।
वरिष्ठ नेता डॉ दलजीत सिंह चीमा ने बताया कि हरियाणा नेतृत्व में पार्टी को संगठित करने के लिए जबरदस्त उत्साह है। उन्होंने कहा कि हरियाणा के लोग अब शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) के पूर्व में किये गये ऐतिहासिक कार्यों और वर्तमान कमेटी के कुप्रबंधन के बीच के अंतर को महसूसकर रहे हैं। नेताओं ने वर्तमान कमेटी के कामकाज की निंदा करते हुए कहा कि गुरुद्वारा साहिबानों के मामलों का प्रबंधन सही ढंग से नहीं किया जा रहा है और समुदाय की सामूहिक आवाज कमजोर हुई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित