चंडीगढ़ , जून 18 -- हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने कहा है कि देश की शिक्षा व्यवस्था गंभीर चुनौतियों का सामना कर रही है और लाखों छात्र अपने भविष्य को लेकर चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और भर्ती प्रक्रियाओं में देरी ने युवाओं का भरोसा कमजोर किया है।

कुमारी सैलजा ने कहा कि लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी शिक्षा व्यवस्था और युवाओं के भविष्य से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठा रहे हैं। उनके अनुसार, राहुल गांधी यह सवाल उठा रहे हैं कि शिक्षा प्रणाली युवाओं की प्रतिभा और रुचियों को पर्याप्त अवसर क्यों नहीं दे पा रही है।

उन्होंने कहा कि नीट जैसी महत्वपूर्ण परीक्षाओं की निष्पक्षता पर उठे सवाल और परीक्षा प्रक्रियाओं में पारदर्शिता की कमी चिंता का विषय हैं। शिक्षा केवल डिग्री हासिल करने का माध्यम नहीं, बल्कि देश के भविष्य की आधारशिला है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित