जयपुर , अप्रैल 24 -- राजस्थान में शिक्षा विभाग में नव पुनर्गठित पदों सहित वित्त वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध अतिरिक्त प्रशासनिक अधिकारी के 888 पदों की नियमित डीपीसी सम्पन्न की गई हैं।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार विभाग में वित्त वर्ष 2025-26 की रिक्तियों के विरुद्ध सभी मण्डलों में अब सहायक प्रशासनिक अधिकारी और वरिष्ठ सहायक की नियमित डीपीसी (विभागीय पदोन्नति समिति) भी शीघ्र ही सम्पन्न होगी।

इस अवसर पर शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने सभी नव पदोन्नति कार्मिकों को बधाई दी हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित