पटना , अप्रैल 20 -- िहार लोक सेवा आयोग ने सहायक शिक्षा विकास पदाधिकारी (एईडीओ)की परीक्षा को लेकर सोशल मीडिया पर फैल रही पेपर लीक और कदाचार की खबरों को पूरी तरह निराधार बताया है।

आयोग ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा की दोनों चरण स्वच्छ, शांतिपूर्ण और कदाचारमुक्त रुप से संपन्न हुए हैंआयोग के अनुसार कुछ कथित गुरु और सोशल मीडिया चैनल द्वारा निराधार अफवाह फैलाई जा रही है कि परीक्षा के द्वितीय चरण में अनियमितताएं हुईं है और प्रश्न पत्र भी लीक हुआ है। आयोग ने इन तमाम निराधार दावों को खारिज करते हुए कहा कि राज्य के किसी भी परीक्षा केंद्र से पेपर लीक को लेकर ना तो कोई शिकायत मिली है और नहीं इस संबंध में कोई प्राथमिक की दर्ज की गई है। आयोग ने यह भी स्पष्ट किया कि ब्लूटूथ के माध्यम से कदाचार की कोशिश की बात फैलाई जा रही थी, लेकिन स्थानीय प्रशासन की सतर्कता के कारण से इसे विफल कर दिया गया और दोषी व्यक्तियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई है।

गौरतलब है कि आयोग और जिला प्रशासन ने 20 और 21 अप्रैल, 2026 को होने वाली परीक्षा को पूरी तरह कदाचार मुक्त और शांतिपूर्ण ढंग से आयोजित करने के लिए सुदृढ़ व्यवस्था की है। आयोग ने अभ्यर्थियों से अपील की है कि वे निराधार, बेबुनियाद, काल्पनिक, कपटपुर्ण अफवाहों और दुष्प्रचार पर ध्यान ना दें और परीक्षा में शांतिपूर्ण तरीके से भाग लें।साथ ही आयोग ने परीक्षा संचालन संबंधित किसी भी शिकायत के लिए आयोग के ग्रिवेंस रिड्रेसल सिस्टम पोर्टल पर शिकायत दर्ज करने को कहा है एवं आधिकारिक सूचना के लिए आयोग के एक्स / वेबसाइट पर विजिट करने की अपील की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित