चंडीगढ़ , जुलाई 19 -- हरियाणा के सिरसा से सांसद कुमारी सैलजा ने प्रेस वार्ता मे कहा कि शिक्षा रोजगार किसानों महंगाई और आमजन से जुड़े मुद्दों को संसद के आगामी मानसून सत्र में पूरी मजबूती से उठाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोकतंत्र में जनता की आवाज़ को दबाने का प्रयास उचित नहीं है और सरकार को छात्रों, युवाओं व किसानों के सवालों का जवाब देना होगा।

सुश्री सैलजा ने कहा कि प्रतियोगी परीक्षाओं में अनियमितताओं, पेपर लीक और शिक्षा व्यवस्था की खामियों को कांग्रेस लगातार उठाती रही है। उन्होंने कहा कि एनएसयूआई का "छात्रों की गूंज" अभियान अब देशभर के युवाओं की आवाज़ बन चुका है और शिक्षा व्यवस्था में पारदर्शिता, जवाबदेही तथा समान अवसर सुनिश्चित करने की मांग संसद में प्रमुखता से रखी जाएगी। विपक्ष जनता की आवाज़ बनकर शिक्षा, रोजगार, कानून-व्यवस्था और जनहित से जुड़े सभी मुद्दों पर सरकार को जवाबदेह बनाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित