पटना , सितंबर 16 -- बिहार के शिक्षा मंत्री मिथिलेश तिवारी ने राज्य के 1520 भूमिहीन एवं भवनविहीन विद्यालयों में नए भवनों के निर्माण के लिए केंद्र सरकार से वित्तीय सहायता उपलब्ध कराने का अनुरोध किया है।
बिहार सरकर शिक्षा विभाग से जारी सूचना के अनुसार तिवारी ने बुधवार को नई दिल्ली में केंद्रीय शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी से मुलाकात कर बिहार में विद्यालयी शिक्षा की गुणवत्ता, आधारभूत संरचना और डिजिटल शिक्षा व्यवस्था को मजबूत करने के लिए केंद्र से वित्तीय सहयोग की मांग की। उन्होंने बताया कि इन 1520 विद्यालयों के लिए भूमि उपलब्ध हो चुकी है और भवन निर्माण से विद्यार्थियों को बेहतर शैक्षणिक सुविधाएं मिल सकेंगी।
श्री तिवारी ने राज्य में संचालित 3818 आईसीटी लैब के निर्बाध संचालन के लिए 91.63 करोड़ रुपये की आवर्ती राशि तथा लंबित गैर-आवर्ती राशि शीघ्र जारी करने का अनुरोध किया। उन्होंने पहले से संचालित 784 आईसीटी लैब के लिए 18.82 करोड़ रुपये की आवर्ती राशि स्वीकृत करने की भी मांग की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित