विदिशा , सितंबर 19 -- मध्यप्रदेश के विदिशा में विभिन्न स्थानों के साथ शिक्षण संस्थानों में गणेश उत्सव उत्साह के साथ मनाया जा रहा है। इसी क्रम में शनिवार को विदिशा के एक निजी विद्यालय में गणेश उत्सव पर आयोजित सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में केंद्रीय मंत्री शिवराज सिंह चौहान शामिल हुए।
श्री चौहान ने कहा कि शिक्षा के साथ सामाजिक परंपराओं को समझना और संस्कारों को निरंतर महत्व देना भी जरूरी है। उन्होंने विद्यालय में बच्चों द्वारा प्रस्तुत सांस्कृतिक कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि बेटियों और बेटों ने शानदार प्रस्तुतियां दी हैं। विदिशा में शिक्षा के साथ बच्चों में संस्कार और जीवन मूल्यों पर भी विशेष ध्यान दिया जा रहा है।
उन्होंने बच्चों से मुलाकात पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें बच्चों से बहुत प्यार है और उनसे मिलकर वे बेहद प्रसन्न हैं। बच्चों की प्रस्तुतियां वास्तव में अद्भुत थीं।
केंद्रीय मंत्री ने कहा कि भगवान गणेश की कृपा और आशीर्वाद सभी पर बना हुआ है। ऐसा लग रहा है जैसे चारों ओर आनंद और उत्सव की वर्षा हो रही है। उन्होंने बच्चों के उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं भी दीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित