पटना , सितंबर 26 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने महान शिक्षाविद, समाज सुधारक एवं मानवतावादी ईश्वर चंद्र विद्यासागर की जयंती पर उन्हें कोटि-कोटि नमन किया है।श्री चौधरी ने शनिवार को सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने संदेश में कहा कि शिक्षा के प्रसार, महिला शिक्षा और समाज में सुधार के लिए ईश्वर चंद्र विद्यासागर का समर्पित जीवन सदैव प्रेरणा देता रहेगा। उन्होंने महान समाज सुधारक के योगदान को स्मरण करते हुए उनके प्रति श्रद्धांजलि अर्पित की।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित