नयी दिल्ली , जून 11 -- तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी ने गुरुवार को कहा कि शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा राष्ट्रीय विकास की सबसे मजबूत नींव हैं तथा केंद्र सरकार के विकसित भारत 2047 के विजन को हासिल करने के लिए आवश्यक हैं।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में आयोजित नीति आयोग की गवर्निंग काउंसिल की 11वीं बैठक को संबोधित करते हुये श्री रेड्डी ने राज्य के 2024 के सामाजिक, आर्थिक, शैक्षिक, रोजगार, राजनीतिक और जाति (एसईईईपीसी) सर्वेक्षण के निष्कर्षों के आधार पर तेलंगाना के विकास मॉडल की रूपरेखा प्रस्तुत की। उन्होंने कहा कि 242 जातियों के 3.55 करोड़ लोगों के सर्वेक्षण से यह बात सामने आयी है कि धन या भूमि स्वामित्व के बजाय शिक्षा की कमी सामाजिक पिछड़ेपन का प्राथमिक कारण है। शिक्षा क्रांति, कौशल विकास और विश्व स्तरीय बुनियादी ढांचे की आवश्यकता पर जोर देते हुये उन्होंने कहा कि गुणवत्तापूर्ण शिक्षा और स्वास्थ्य सेवा हर नागरिक तक पहुंचनी चाहिए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित