पटना , अक्टूबर 28 -- प्राथमिक शिक्षा निदेशक कुमार निशांत विवेक ने बुधवार को कहा कि प्रभावी शैक्षणिक अनुश्रवण और निरंतर मार्गदर्शन से विद्यालयों में शिक्षण की गुणवत्ता में सुधार किया जा सकता है। इससे प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
श्री विवेक ने बुधवार को सोनपुर स्थित जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान (डायट) में संकुल संसाधन केंद्र समन्वयकों (सीआरसीसी) के लिए आयोजित तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम का अवलोकन किया। इस दौरान उन्होंने प्रतिभागियों को संबोधित करते हुए विद्यालयों में शिक्षा की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए सीआरसीसी की भूमिका को महत्वपूर्ण बताया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित