शिवपुरी , मार्च 8 -- मध्यप्रदेश के शिवपुरी जिले में भौंती थाना पुलिस ने शिक्षक हत्या के मामले में फरार चल रही 10 हजार रुपये की इनामी महिला आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है।
पुलिस सूत्रों के अनुसार गिरफ्तार महिला का नाम सविता लोधी (38) है। वह दिसंबर 2025 में भौंती थाना क्षेत्र में स्कूल से पढ़ाकर लौट रहे एक शिक्षक की देसी रिवॉल्वर से हत्या किए जाने के मामले में आरोपी थी।
मामले की गंभीरता को देखते हुए शिवपुरी के पुलिस अधीक्षक अमन सिंह राठौड़ ने हत्या के आरोपियों पर 10-10 हजार रुपये का इनाम घोषित किया था। इसी क्रम में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए फरार चल रही महिला आरोपी को आज गिरफ्तार कर लिया। पुलिस द्वारा मामले में आगे की कार्रवाई की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित