पटना , अक्टूबर 05 -- बिहार विधानसभा अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने विश्व शिक्षक दिवस के अवसर पर देश और प्रदेश के सभी शिक्षकों, शिक्षिकाओं तथा शिक्षा जगत से जुड़े लोगों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।
डॉ. कुमार ने आज कहा कि शिक्षक केवल ज्ञान प्रदान करने का कार्य नहीं करते, बल्कि विद्यार्थियों के व्यक्तित्व, संस्कार, चरित्र और भविष्य का निर्माण करते हैं। उनके मार्गदर्शन से बच्चों में अनुशासन, आत्मविश्वास, नैतिकता और जिम्मेदारी की भावना विकसित होती है तथा वे बेहतर नागरिक बनने की दिशा में आगे बढ़ते हैं।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि तकनीकी और डिजिटल युग में शिक्षा का स्वरूप तेजी से बदल रहा है। आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस और डिजिटल माध्यमों ने ज्ञान के नए अवसर उपलब्ध कराए हैं, लेकिन शिक्षक के मानवीय मार्गदर्शन, संवेदना और संस्कार का स्थान कोई तकनीक नहीं ले सकती।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित