पटना , अक्टूबर 28 -- बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी ने विधान परिषद के चार शिक्षक निर्वाचन क्षेत्रों में जीत हासिल करने वाले नवनिर्वाचित विधान पार्षदों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं।

श्री चौधरी ने दरभंगा से जन सुराज के सुरेश प्रसाद राय, सारण से निर्दलीय राहुल राज, पटना से राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के डॉ. संजीव कुमार और तिरहुत से भाजपा के नरेंद्र प्रसाद सिंह की जीत पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उम्मीद जताई और कहा कि सभी नवनिर्वाचित विधान पार्षद शिक्षकों के हितों की रक्षा और शिक्षा क्षेत्र के विकास के लिए काम करेंगे।

मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया मंच 'एक्स' पर जारी अपने अलग-अलग संदेशों में विजेताओं को बधाई दी। दरभंगा शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र से सुरेश प्रसाद राय ने कांग्रेस के निवर्तमान विधान पार्षद डॉ. मदन मोहन झा को 324 मतों से पराजित किया। मुख्यमंत्री ने उम्मीद जताई कि राय का कार्यकाल शिक्षकों के कल्याण और शिक्षा के उत्थान के लिए समर्पित रहेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित