सहारनपुर , अक्टूबर 22 -- उत्तर प्रदेश विधान परिषद के मेरठ खण्ड स्नातक एवं खण्ड शिक्षक निर्वाचन क्षेत्र के द्विवार्षिक निर्वाचन-2026 के लिए 23 अक्टूबर (शुक्रवार) को होने वाले मतदान के दृष्टिगत सहारनपुर जिले में कक्षा नर्सरी से 12वीं तक के सभी विद्यालयों में विशेष अवकाश घोषित किया गया है। जिलाधिकारी अरविन्द चौहान के निर्देशानुसार जारी इस आदेश के तहत जनपद के समस्त परिषदीय, राजकीय, अशासकीय सहायता प्राप्त, वित्त विहीन मान्यता प्राप्त (सीबीएसई, आईसीएससी एवं अन्य समस्त बोर्ड) से संचालित स्कूलों में 23 अक्टूबर को अवकाश रहेगा।
जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कु कोमल और जिला विद्यालय निरीक्षक जय करन यादव द्वारा जारी संयुक्त आदेश में कहा गया है कि मतदान प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न कराने के लिए यह निर्णय लिया गया है और सभी संबंधित विद्यालयों को इस आदेश का कड़ाई से अनुपालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित