पटना , सितंबर 04 -- भारत के पूर्व राष्ट्रपति, प्रसिद्ध दार्शनिक एवं प्रखर शिक्षाविद डॉ. सर्वपल्ली राधाकृष्णन की जयंती 'शिक्षक दिवस' के अवसर पर बिहार विधान सभा के माननीय अध्यक्ष डॉ. प्रेम कुमार ने उन्हें नमन करते हुए श्रद्धांजलि अर्पित की है।

डॉ. कुमार अपने संदेश में ने कहा कि डॉ. राधाकृष्णन का जीवन और उनके विचार शिक्षा के महत्व को समझने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में शिक्षकों की भूमिका को सम्मान देने की प्रेरणा देते हैं। उन्होंने कहा कि शिक्षा राष्ट्र के निर्माण और सामाजिक प्रगति का महत्वपूर्ण आधार है। शिक्षकों का सम्मान वास्तव में शिक्षा, ज्ञान और राष्ट्र के भविष्य का सम्मान है। शिक्षित एवं संस्कारवान पीढ़ी ही देश के सतत विकास और सशक्त राष्ट्र निर्माण का आधार है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित