भीलवाड़ा , जुलाई 14 -- राजस्थान में भीलवाड़ा में शिक्षक के तबादले से नाराज विद्यार्थियों ने मंगलवार को पुरानी अरवड़ राजकीय विद्यालय के बाहर प्रदर्शन करते हुए राष्ट्रीय राजमार्ग 148 डी अवरुद्ध कर दिया। छात्रों ने शिक्षक का तबादला तत्काल निरस्त करने की मांग करते हुए नारेबाजी की।
प्राप्त जानकारी के अनुसार इसकी सूचना मिलते ही तहसीलदार और थाना अधिकारी मौके पर पहुंचे और विद्यार्थियों काे समझाकर स्थिति को शांत कराने का प्रयास किया। प्रदर्शन के कारण कुछ समय तक राजमार्ग पर यातायात प्रभावित रहा।
विद्यार्थियों का कहना है कि संबंधित शिक्षक का विद्यालय में महत्वपूर्ण योगदान रहा है और उनके तबादले से पढ़ाई प्रभावित होगी। छात्रों ने चेतावनी दी कि तबादला निरस्त नहीं किया गया तो आंदोलन और तेज किया जाएगा। फिलहाल अधिकारी विद्यार्थियों से वार्ता करके मामले का समाधान निकालने का प्रयास कर रहे हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित