भरतपुर , जुलाई 16 -- राजस्थान में भरतपुर के एक सरकारी स्कूल में पदस्थ 58 वर्षीय एक अध्यापक पर कक्षा तीन में अध्ययनरत आठ वर्ष की छात्रा को सुनसान कमरे में ले जाकर छेड़छाड़ करने का मामला सामने आया है।
पुलिस सूत्रों ने गुरुवार को बताया कि आरोपी अध्यापक के खिलाफ मामला दर्ज करके बालिका के अदालत में बयान दर्ज करवाये गये। फिलहाल आरोपी अध्यापक को गिरफ्तार नहीं किया गया है। पीड़िता के पिता की तरफ से दर्ज मामले में बताया गया है कि मंगलवार को स्कूल में आरोपी अध्यापक उसकी पुत्री को एक सुनसान कमरे में ले गया, जहां उसके साथ अश्लील हरकतें की। बालिका जब स्कूल से घर आई तो काफी सहमी हुई थी।
उसे देखकर सभी ने उसके सुस्त होने का कारण पूछा तो बालिका ने काफी डरते हुए पूरी जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। बालिका के बयान के आधार पर जांच को आगे बढ़ाया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित