उमरिया , मई 22 -- मध्यप्रदेश के उमरिया जिले में कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत गुरुवार को अज्ञात चोरों ने एक शिक्षक की बाइक की डिक्की तोड़कर उसमें रखी एक लाख रुपए से अधिक की नकदी चोरी कर ली।

अनुविभागीय अधिकारी पुलिस पी.पी.एस. परस्ते ने बताया कि शिक्षक मनोज सिंह बघेल ने क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक से एक लाख पांच हजार रुपए निकाले थे। राशि बाइक की डिक्की में रखकर वह किराना दुकान पर सामान खरीदने लगे। इसी दौरान अज्ञात चोरों ने बाइक की डिक्की का लॉक तोड़कर नकदी पार कर दी।

घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस ने शिक्षक की शिकायत पर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर संदिग्ध व्यक्तियों की पहचान करने का प्रयास कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित