पटना , अक्टूबर 13 -- बिहार के राज्यपाल लेफ्टिनेंट जनरल सैयद अता हसनैन (सेवानिवृत्त) ने मंगलवार को राज्य के सभी विश्वविद्यालयों एवं महाविद्यालयों में फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम आयोजित करने का निर्देश देते हुए कहा कि इसके आगामी चरणों को और अधिक प्रभावी बनाया जाए, जिससे शिक्षकों की शैक्षणिक दक्षता बढ़ाने के साथ उच्च शिक्षा की गुणवत्ता में भी सुधार हो सके।
राज्यपाल ने आज बिहार लोक भवन द्वारा आयोजित फैकल्टी डेवलपमेंट प्रोग्राम के प्रथम चरण की समीक्षा की। कार्यक्रम से प्राप्त सकारात्मक प्रतिक्रियाओं पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्होंने इसके प्रभावी संचालन और व्यापक विस्तार पर जोर दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित