भरतपुर , मई 13 -- राजस्थान में धौलपुर के रामसागर अभयारण्य क्षेत्र में वन विभाग के दल ने वन्यजीवों के अवैध शिकार की तैयारी कर रहे दो शिकारियों को गिरफ्तार किया है।
सूत्रों ने बताया कि मुखबिर से अभयारण्य क्षेत्र में हथियारों के साथ वन्यजीवों के शिकार के लिए घूम रहे शिकारियों के बारे में सूचना मिलने पर वन विभाग के दल ने जमहूरा और लाखन को धरदबोचा। उनसे एक लोडेड टोपीदार बंदूक, चार धारदार चाकू, एक चार्जिंग टॉर्च, जाल, गुलेल, करीब 150 ग्राम बारूद, 80 छर्रे और डॉट वाला कपड़ा बरामद किया गया।
पूछताछ में आरोपियों ने तीतर और जंगली खरगोश के शिकार की योजना बनाने को स्वीकार की है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित