जगदलपुर/हैदराबाद , मई 18 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने सोमवार को तेलंगाना पुलिस के वरिष्ठ अधिकारियों को वामपंथी उग्रवाद पर अंकुश लगाने और तेलंगाना को नक्सल-मुक्त राज्य बनाने में उनके योगदान के लिए सम्मानित किया।
यह सम्मान समारोह छत्तीसगढ़ के जगदलपुर में आयोजित किया गया था, जहाँ उग्रवाद-प्रभावित क्षेत्रों में माओवाद-विरोधी अभियानों में शामिल अधिकारियों को उनकी सेवाओं के लिए सम्मानित किया गया। सम्मानित होने वालों में तेलंगाना के पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) सी.वी. आनंद, राज्य सुरक्षा सलाहकार बी. शिवधर रेड्डी, डीजीपी ऑपरेशंस (ऑटोपस एवं ग्रेहाउंड) डॉ. अनिल कुमार और मलकाजगिरी की पुलिस आयुक्त सुमति शामिल हैं। इनके साथ ही, उनके नेतृत्व वाली विशेष आसूचना शाखा (एसआईबी ) की टीम को भी सम्मानित किया गया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित