रायपुर , अक्टूबर 03 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह शुक्रवार को छत्तीसगढ़ के दो दिवसीय प्रवास पर राजधानी रायपुर पहुंचे। स्वामी विवेकानंद विमानतल पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उनका आत्मीय स्वागत किया।

इस अवसर पर केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह, उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, उप मुख्यमंत्री अरुण साव, वित्त मंत्री ओ.पी. चौधरी, कृषि मंत्री राम विचार नेताम, पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल, महापौर मीनल चौबे, सांसद रूपकुमारी चौधरी, मुख्य सचिव विकास शील, अपर मुख्य सचिव मनोज पिंगुआ, पुलिस महानिदेशक अरुण देव गौतम, आईजी अमरेश मिश्रा, संभागायुक्त महादेव कावरे तथा कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह सहित अन्य जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।

उल्लेखनीय है कि केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह चार अक्टूबर यानी शनिवार को मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय के साथ जगदलपुर प्रवास पर रहेंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।

ऐसी चर्चा है कि जगदलपुर में बड़ी संख्या में नक्सली श्री शाह के समक्ष आत्मसमर्पण कर सकते हैं। विपक्षी कांग्रेस ने पूर्व में ही ऐसी संभावनायें जतायीं हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित