रायपुर , मई 16 -- ) केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह छत्तीसगढ़ के तीन दिवसीय दौरे पर रविवार रात 8:30 बजे रायपुर पहुंचेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार वे एयरपोर्ट से सीधे नवा रायपुर स्थित होटल रवाना होंगे, जहां वे रात्रि विश्राम करेंगे।

श्री शाह 18 मई की सुबह 10:30 बजे गृ रायपुर के पुलिस परेड ग्राउंड में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होंगे। इस दौरान वे डायल 112 सेवा के तहत शामिल किए गए नए वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे।

इसके बाद अपराह्न 12:20 बजे वे रायपुर से जगदलपुर के लिए प्रस्थान करेंगे। जगदलपुर पहुंचने पर वे नेतानार में जनसुविधा केंद्र का शुभारंभ करेंगे। शाम के समय वे पुलिस विभाग की ओर से आयोजित लोक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी हिस्सा लेंगे। इसी दिन वे जगदलपुर में ही रात्रि विश्राम करेंगे।

वह 19 मई को पूर्वाह्न 11 बजे से जगदलपुर में मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक आयोजित होगी, जिसमें केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह शामिल होंगे। बैठक के उपरांत उनकी प्रेस वार्ता भी प्रस्तावित है। दौरे के अंतिम चरण में गृहमंत्री दोपहर लगभग 3:40 बजे जगदलपुर से दिल्ली के लिए रवाना होंगे।

गृहमंत्री के इस दौरे को लेकर रायपुर और जगदलपुर दोनों स्थानों पर सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। प्रशासन और पुलिस विभाग द्वारा सभी कार्यक्रमों की तैयारियां अंतिम चरण में हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित