देहरादून , जनवरी 20 -- केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह बुधवार को दो दिवसीय दौरे पर उत्तराखंड के ऋषिकेश पहुंचेंगे। इस दौरान वह विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे।

श्री शाह के आगमन के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं की तैयारियां लगभग पूरी हो चुकी हैं।

आधिकारिक सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि श्री शाह बुधवार अपराह्न 02:45 बजे ऋषिकेश के स्वर्गाश्रम स्थित गीता भवन में गीता प्रेस द्वारा प्रकाशित मासिक पत्रिका 'कल्याण' के शताब्दी अंक के विमोचन समारोह को संबोधित करेंगे। जबकि अगले दिन गुरुवार को पूर्वाह्न 10 बजे हरिद्वार में पतंजलि योगपीठ, महर्षि दयानंद ग्राम में पतंजलि इमरजेंसी एण्ड क्रिटिकल केयर अस्पताल का उद्घाटन करेंगे। तत्पश्चात वह 10:45 बजे गायत्री तीर्थ पर 'अखंड ज्योति' के दर्शन शांतिकुंज, हरिद्वार में करेंगे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित