रोहतक, जनवरी 31 -- लेफ्ट आर्म स्पिनर शाहबाज अहमद (छह विकेट) की घातक गेंदबाजी से बंगाल ने हरियाणा को रणजी ट्रॉफी एलीट ग्रुप सी मुकाबले में शनिवार को 188 रन से रौंद दिया।

बंगाल ने हरियाणा के सामने 294 रन का लक्ष्य रखा जिसके जवाब में हरियाणा की टीम 105 रन पर सिमट गयी। पहली पारी में पांच विकेट लेने वाले शाहबाज ने दूसरी पारी में भी अपनी लय जारी रखते हुए 38 रन देकर छह विकेट झटके। शाहबाज को मैच में कुल 11 विकेट लेने के लिए प्लेयर ऑफ द मैच का पुरस्कार मिला।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित