शाहजहांपुर , फरवरी 16 -- उत्तर प्रदेश में शाहजहांपुर जिले के थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र में जमीनी रंजिश में चाचा की गोली मार कर हत्या के मामले में पुलिस ने भाई और चार भतीजों सहित सात लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर पांच लोगों को गिरफ्तार किया है।
पुलिस अधीक्षक राजेश द्विवेदी ने सोमवार को बताया कि बताया कि थाना गढ़िया रंगीन क्षेत्र के खमरिया गांव के रहने वीरेश सिंह (52) महाशिवरात्रि के पर्व पर अपने भतीजे प्रशांत सिंह और ग्रामीणों के साथ कार से मंदिर जा रहे थे इसी बीच तीन कारों में उनके 5 भतीजे साथ में चल रहे थे जब उनकी कार गढिया रंगीन से आगे पहुंची तभी पीछे चल रहे भतीजे ने उनके कार में टक्कर मार दी भतीजे ने चाचा की कार में कई बार टक्कर मारी जिसके चलते कार खाई में चली गई।
इसके बाद चाचा और भतीजे में मारपीट हुई इसके बाद भतीजे ने वीरेश सिंह के सिर ने गोली मार दी जिससे उनकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई इस हादसे में कार में सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित